शाहगंज/जौनपुर
थाना सरपतहा पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में रात्रि गश्त व अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत दिनांक 01.01.2026 को शेखाही नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार मुबारक उर्फ माली पुत्र साबिर अली निवासी अढ़नपुर, थाना सरपतहा, जनपद जौनपुर को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा जामा तलाशी में ₹2350 नकद बरामद हुए। अभियुक्त की मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना सरपतहा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान माननीय न्यायालय किया गया। अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिससे पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।








Leave a Comment