विंध्य प्रदेश को मिला अखिल भारतीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक संदीप रजक ने दिया सौगात
सुरेश कुमार कनौजिया की रिपोर्ट
जौनपुर यूपी। अखिल भारतीय रजक महासंघ भारत द्वारा 18 जनवरी को जबलपुर की धरती पर हुई, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संयोजक संदीप रजक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनीष रजक सिरोंज द्वारा बहुत बड़ा कदम उठाते हुए, विंध्य की धरती के सतना जिले के लाल युवा होनहार अशोक रजक जी को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा किया गया,वहीं जैसे अशोक रजक प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पूरे मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में रजक- धोबी समाज के लोगों ने बधाई देने वालों की मानो तांता लग गई हो, भुवनेश्वर रजक बालाघाट को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया, और वही युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संदीप रजक कटनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, और अशोक रजक नेता अशोकनगर को प्रदेश महामंत्री बनाया गया, सरपंच सुंदरलाल मालवीय विदिशा को प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, पुरुषोत्तम रजक उमरिया को प्रदेश महासचिव बनाया गया, दुर्गा रजक सिंगरौली को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री चुना गया, वहीं राष्ट्रीय संयोजक संदीप रजक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संगठन यानी आप लोगों का संगठन अखिल भारतीय रजक महासंघ अब वह छोटा-मोटा संगठन नहीं रहा, अब पूरे भारत में काम करेगा और समाज को न्याय दिलाने का काम करेगा या संगठन बहुत ही तेजी से पूरे भारत में काम करने जा रहा है, वहीं हमारे राष्ट्रीय प्रभारी सुरेश कुमार कनौजिया को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली का प्रभारी बनाया जाता है, वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने समाज हित में नई दिशा में ले जाने की हर संभव प्रयास करने का वचन लिया, प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी ने कहा कि मैं समाज को एक नई दिशा की तरफ ले जाएंगे, और बहुत जल्द एक नई टीम की घोषणा करेंगे जो पूरे मध्य प्रदेश में एक तूफान सा ला देगा और जो भी हमारे रजक महासंघ के पुराने साथी गण हैं उनके घर वापसी के लिए सारे दरवाजे में खुला रखूंगा जय गाडगे महाराज, वही कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव रामानुज सिंगरौली, युवा प्रदेश सचिव रोहित रजक पाटन, युवा प्रदेश महामंत्री भोला रजक मैहर, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेंद्र रजक बदेरा मैहर, जिला अध्यक्ष सीधी रोहिणी प्रसाद रजक सहित इत्यादि सैकड़ो रजक धोबी समाज के लोग उपस्थित रहे।







Leave a Comment