सुरेश कुमार कनौजिया की रिपोर्ट
सुइथाकला/शाहगंज
जनपद सुल्तानपुर के करौंदी कला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेवपुर बरचौली में चतुर्थ अमर बलिदानी जालिम शाह का मेवपुर महोत्सव का कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को किया जाएगा,वहीं बाबा जालिम शाह न्यास के संयोजक श्री भानू प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष 28 नवम्बर को मेवपुर महोत्सव मनाया जाता रहा है, इस बार 25 जनवरी को अमर बलिदानी जालिम शाह का चतुर्थ मेवपुर महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम निम्न रहेगा, पूजन एवं हवन, दौड़ स्पर्धा, लम्बी कूद,गोला फेकना,भाला फेकना, पुरस्कार वितरण, भंडारा एवं प्रसाद वितरण,भजन गीत संगीत मयी, और कव्वाल का भी प्रोग्राम अच्छे भक्ति गायक कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत कराया जाएगा,कार्यक्रम में गांव के अलावा भी दूर -दराज से भी दर्शनार्थी पहुंचने की महान कृपा करें, आपका आयोजक बाबा जालिम शाह न्यास मेवपुर।








Leave a Comment