मौसम भारत काम राशिफल आईपीएल आध्यात्मिक पैसे जीवन शैली म्यूचुअल फंड व्यापार अन्य शेयर बाज़ार टीवी धारावाहिक

स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत और विचारक थे=देवेश कुमार सिंह

By Admin

Published on: January 13, 2026

Follow Us

---Advertisement---

सुरेश कुमार कनौजिया की रिपोर्ट

शाहगंज/जौनपुर। विकास खण्ड सुईथाकला क्षेत्र के अंतर्गत श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल गंगा आश्रम ईशापुर सुईथाकला के पावन प्रांगण में विद्यालय के प्रबंधक देवेश कुमार सिंह नेतृत्व में उनके कर कमलों से सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, गुरु जी के चल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि देवेश कुमार सिंह ने कहा कि 12 जनवरी को युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?
देश में हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया. इस दिन को मनाने का खास मकसद नौजवानों को उनके प्रेरणादायक विचारों व आदर्शों से परिचित कराना है.।
स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत और विचारक थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा जिनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ, जिनका बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था; उन्होंने रामकृष्ण मठ और मिशन की स्थापना की; 1893 में शिकागो भाषण से विश्व प्रसिद्ध हुए; वेदांत और भारतीय संस्कृति का दुनिया भर में प्रचार किया; और उनका जन्मदिन भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है,जो युवाओं को प्रेरणा देते हैं कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं, वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार आशुतोष सिंह राजपूत उर्फ महादेव सिंह एवं उप प्रबंधक ने संचालन किया और कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का वरिष्ठ शिक्षक रमेश मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

,

Admin

Hello! I’m Parbind Kumar, the creator of JaunpurLive.In – a trusted multi-niche blog covering news, travel, finance, law, education, and current affairs. My goal is to deliver clear, reliable, and practical information to help readers stay informed and empowered. Whether you're looking for the latest updates from Jaunpur, smart money tips, legal awareness, or career guidance, you’ll find it here. Follow along and be part of an informed community.

Leave a Comment