सुरेश कुमार कनौजिया की रिपोर्ट
सुइथाकला /शाहगंज
आज जिले के ही सरपतहां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरपतहां थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के दिशा-निर्देश पर मिशन शक्ति टीम थाना सरपतहा में बाल संरचना इंटर कॉलेज ग्राम लालापुर में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबरों
पुलिस आपातकालीन सेवा 112,स्वास्थ्य सेवा 102,108,
वूमेन पावर लाइन 1090,
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,
वीमेन हेल्पलाइन 181,
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,
साइबर अपराध 1930,
तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ,नशा मुक्ति भारत अभियान,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया गया,इस मौके पर उप निरीक्षक कमल किशोर राय,आरक्षी अमरजीत वर्मा व महिला आरक्षी बिंदू मौजूद रहीं,इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेश पाण्डेय, प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार,आशा सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, आदि विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।








Leave a Comment