सुरेश कुमार कनौजिया की रिपोर्ट
सुइथाकला/शाहगंज
जिले के ही गजराज सिंह इंटर कॉलेज जमुनिया में चल रहा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आज दुसरे दिन 21 दिसम्बर को वालीबाल टीमें जहां आजमगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी , मुरादाबाद, लखनऊ ने हिस्सा लिया वहीं टीमें सुबह 10 बजे से खेल प्रारम्भ हुआ, कार्यक्रम के आयोजक उदयभान मौर्य उर्फ यूबी भैया समाजसेवी ने दीप प्रज्वलित कर किया खेल का शुभारंभ किया, वहीं आज के मुख्य अतिथि बाबूसिंह कुशवाहा पूर्व मंत्री एवं सांसद जौनपुर, सत्य पथ फाउंडेशन के संस्थापक बिवेक तिवारी के पिता वरिष्ठ राम मिलन तिवारी जी थे, और सपा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीं विश्वनाथ सिंह पीजी कॉलेज के निदेशक वेदप्रकाश सिंह राजू भैया,ब्लाक प्रमुख ब्रजेश यादव खुटहन, सर्वेश मिश्रा ब्लाक प्रमुख करौंदी कला,रिषी यादव समाजवादी कुटिया, सत्य पथ फाउंडेशन के सीओ राम विनय सिंह, रितेश दुबे मंडल महामंत्री करौंदीकला,संजय सिंह प्रबंधक गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनिया उपस्थित थे,वालीबाल मैच रेफरी वाराणसी से रतन सिंह, बाबूलाल, लालचंद यादव, स्कोरर डॉक्टर आर डी सिंह के एल आई सी गोंडा, कमेंटेटर मोहम्मद हारिश आज़मी और जलील ख़ान जंगीपुर आजमगढ़ थे,कार्यक्रम का व्यवस्थापक रबि सिंह,अनुप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, विकास सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अखिलेश कुमार मौर्य,वहीं जहां सेमीफाइनल मुकाबले में कटौली आजमगढ़ ने 21 गोल करके लखनऊ को मात दिया और कटौली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरे मुकाबले में आज़मी सपोर्ट क्लब आजमगढ़ ने 21 गोल किए तो वहीं मुरादाबाद ने 19 गोल ही कर पाया और फाइनल में जगह नहीं बना पाया,वहीं कटौली और आज़मी सपोर्ट क्लब के बीच फाइनल होना तय हुआ कि अचानक रात दो बजें घने कोहरे की चपेट में फाइनल मैच नहीं हो पाया, और टास के माध्यम से कटौली आजमगढ़ मैच जीत गया और फाइनल ट्राफी लें गया आजमगढ़ कटौली,वहीं उप विजेता टीम आज़मी सपोर्ट क्लब आजमगढ़ को घोषित किया गया, वहीं सभी आंखों देखी मैचों का लाइव प्रसारण करते मिडिया के सभी पत्रकार अजय कुमार, जीडी सिंह, सुरेश कुमार कनौजिया को शाल और आत्मीय सिल्ड देकर भेंट करते हुए कार्यक्रम के आयोजक उदयभान मौर्य ने सम्मानित किया,कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त करते वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजक उदयभान मौर्य उर्फ यूबी भैया ने आभार और साधुवाद प्रकट किए।








Leave a Comment